गिरडीह, मई 15 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार निवासी बिरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को निमियाघाट थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि 13 मई की शाम करीब पांच बजे इसरी बाजार निवासी पंकज मंडल, रौशनलाल वर्णवाल एवं दीपांशु यादव अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ लक्ष्मण मोड़ के पास पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग एक वाहन से लाठी-डंडे एवं तलवार से लैस होकर आए और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान तलवार से वार किए जाने से उनके बाएं हाथ के पंजे में चोट लगी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि इस दौरान एक कार में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। बिरेन्द्र कुमार ने...