घायल ऑपरेटर का रांची में ऑपरेशन की तैयारी
लातेहार, जुलाई 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के अंचल कार्यालय में कार्यरत सड़क हादसे में घायल कम्प्यूटर ऑपरेटर रामनाथ का रांची में ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। वह रांची में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत हैं। भाई दिलीप चन्द्रवंशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिन बरवाडीह में बाइक दुर्घटना में रामनाथ घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। बीच मे वह कुछ ठीक हो गए थे, लेकिन फिर सिर में ज्यादा दर्द अचानक आ गया। डॉक्टर ने उनके सिर का जल्द ऑपरेशन करने की सलाह दी है। उन्होने बताया कि उनका ऑपरेशन कराने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.