पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार (42) के रूप में हुई है। वह सदर थाना के रामबाग का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह आर्केस्ट्रा में कलाकार के तौर पर काम कर रहा था। घटना सदर थाना के रविवार देर शाम वह घर से बाइक पर सवार हो शहर की तरफ आ रहा था कि एक स्कोर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह कुचला गया और लहुलुहान हो गया। इतने में सभी सवार स्कार्पियो को छोड़ फरार हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, फिर उसे बेहतर इलाज के लिए कसबा स्थित मैक्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि स्कार्पियो को जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.