अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के तरौली तारडीह गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सावित्री सुदर्शन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च की शाम करीब छह बजे सावित्री सुदर्शन अपने पति संतोष कुमार के साथ बाइक से जायस जा रही थीं। हलियापुर चौराहे के पास अचानक सड़क पर कुत्ते के आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी सावित्री बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में उनके सिर में गहरी चोट आई थी। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर बनी रहने के बीच उपचार के दौरान उनका अस्पताल में निधन हो गया। प्राथमिक विद्यालय तरौली से जुड़ी हुई थीं और अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पित मानी जाती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.