मेरठ, मार्च 10 -- चार दिन से लापता मोहल्ला चौकी चमारान निवासी शाकिर सोमवार रात खुद ही सीएचसी सरधना पहुंच गया। वह घायल अवस्था और नशे की हालत में था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाकिर की हालत देखकर उसके जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उसके होश में आने से बाद ही घटना का पता चल पाएगा। मोहल्ला चौकी चमारन निवासी शाकिर चार दिन पूर्व कांकरखेड़ा स्थित एक बैंक में काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सोमवार रात अचानक शाकिर नशे और घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.