प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज। जिला कचहरी प्रयागराज के फौजदारी मामले के अधिवक्ता सैयद खुर्शीद अकबर नकवी का हाल जानने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एसआरएन अस्पताल पहुंचे। अधिवक्ता खुर्शीद नकवी सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया था। अधिवक्ता के घायल होने के बाद वकीलों ने कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा भी किया था। शनिवार को मुलाकात करने वालों में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविंद्र यादव, तारिक सईद अज्जू आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.