लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज हादसे के बाद मंगलवार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मिलने और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारीजनों से मिलने कई जनप्रतिनिधि ट्रॉमा सेंटर व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका दुख साझा किया। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह समेत कई लोग पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जनप्रतिनिधियों ने घायलों का हाल भी जाना। ट्रॉमा सेंटर में मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति और चल रहे उपचार की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह अन्त्येष्टि में शामिल हुए हादसे के बाद ट्रॉमा सेंटर का माहौल गमगीन रहा। पोस्टमार्टम हाउ...