हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी। आरटीओ अरविंद पांडेय के निर्देश पर रविवार को एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क-सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टैक्सी स्टैण्ड लालकुआं में आयोजित फर्स्ट रिस्पोन्डर प्रोग्राम में एसडीआरएफ रुद्रपुर की टीम ने दर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन समय में सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताए। मौके पर आरटीओ हल्द्वानी व एआरटीओ व परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने भी टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...