मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाइपास पर दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवती समेत तीन लोगों को वहां से गुजर रहे सांसद हरेन्द्र मलिक ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को फोन कर घायलों को उचित उपचार करने के लिए कहा।तितावी थाना क्षेत्र के गांव लडवा निवासी शोएब बाइक से गांव की तरफ जा रहा था। पीनना बाइपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शामली की तरफ से आ रहे विजय व रुबी की बाइक शोएब की बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां से गुजर रहे सांसद हरेन्द्र मलिक ने सड़क पर पड़े घायलों को देखकर अपनी गाड़ी को रुकवाया। सांसद ने फोन कर एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया और घायलों को बघरा के स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवा ...