हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वह नस्योली डामर क्षेत्र से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। उसी दौरान लोनार कोतवाली क्षेत्र के ऐजा फार्म के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक युवक घायल हो गए। घायलों पर नजर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए अपने काफिले को रुकवाया। अपने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ को निर्देश दिए कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए। राज्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का व्यवहार समाज के लिए प्रेरणादायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.