घायलों को अस्पताल ले जाने पहुंची एंबुलेंस पर हमला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घोघराहा गांव में मंगलवार की रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची एंबुलेंस पर एक गुट के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस चालक अभिषेक कुमार ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद परिजनों ने घायलों को किसी तरह सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.