घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को 25 हजार इनाम
बलिया, सितम्बर 29 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कहा कि यह व्यवस्था पहले से है। उन्होंने इस योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग घायलों की मदद के लिए आगे आएं और समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सके। जिलाधिकारी ने स्कूल बसों की नियमित जांच कराने पर विशेष जोर दिया। निर्देश दिया कि बिना फिटनेस जांच के कोई भी स्कूल बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.