मेरठ, मार्च 4 -- दुल्हैंडी पर बेहतर चिकित्सीय सेवा देने की मेडिकल, स्वास्थ्य विभाग ने देने का दावे किए है। होली के त्योहार के चलते सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मरीजों के लिए खुली रहेगी। दुर्घटनाओं, हादसा होने पर मरीजों को लाने वाली सरकारी एंबुलेंस 108 और 102 पहुंचेगी। जिले की सड़कों पर सेवा एंबुलेंस पल में उपलब्ध होगी। घायलों के तीमारदार व राहगीर फोन नंबर करते ही पहुंचेगी। मरीज समय से अस्पताल पहुंच सकेंगे। दुल्हैंडी पर सड़कों पर दुर्घटना में हुए घायलों को सरकारी, निजी अस्पताल की एंबुलेंस का सहारा मिलेगा। दिनभर प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में निजी एंबुलेंस उपलब्ध होगी। होली के हुड़दंग में सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों की इमरजेंसी के बेड की संख्या बढ़ाई गई है। मारपीट से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों की सं...