बस्ती, जनवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के सातवें दिन आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने सरकार की महत्वपूर्ण 'राहवीर योजना' पर विशेष जोर दिया। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य और पीटीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना के बाद 'गोल्डन ऑवर' (पहले एक घंटे) के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील किया कि वे मानवता और सामाजिक दायित्व निभाते हुए दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए निडर होकर आगे आएं। इस दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.