बांका, अप्रैल 5 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। शनिवार की सुबह छह बजे का समय जिलेबिया मोड़ के पास का सुनसान इलाका। तिलकपुर, मटिहानी और बिज्जीखोरबा के आधे दर्जन शिक्षक मॉर्निंग वाक कर रहे थे। थोड़ी थोड़ी दूर पर महुआ चुनने वाले पेड़ों के नीचे महुआ चुनने में मशगूल थे। अचानक जोरदार आवाज होती है और वातावरण में खौफ उत्पन्न हो जाता है। एक सौ मीटर दूर वाकिंग कर रहे शिक्षक और आस पास महुआ चुनने वाले लोग दौड़े। तब तक घायलों की चीख पुकार मचने लगी। देखा तो एक तरफ कार उल्टी पड़ी थी, तो दूसरी तरफ बाइक पड़ा था। बाइक सवार तीन लोग छटपटा रहे थे। जिसमें से दो ने देखते ही देखते दम तोड़ दिया। सभी शिक्षक घायलों को वाहन से निकालने और बचाने में भिड़ गए। महुआ चुनने वाले भी सहयोग करने लगे। थोड़ी ही देर में ग्रामीन भी जुट गए। एक शिक्षक ने थाना पुलिस को फोन किया तो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.