पूर्णिया, अप्रैल 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया- टीकापट्टी एसएच 65 पर धमदाहा थाना क्षेत्र के आखरी टोल गांव में शुक्रवार सुबह पिकअप की चपेट में आए घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के उपरांत मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही बताया कि उक्त हादसे में किसी की भी मौत नहीं हुई है। बता दें कि ओवरलोडेड पिकअप आखरी टोल में सड़क किनारे बैठे पांच लोगों पर अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सुरेश मेहता (65), वर्षीय दिनेश यादव(60), सिपत यादव के पुत्र संजय यादव (45), जगदेव शर्मां के पुत्र संजय शर्मा एवं सुबोध साह की पत्नी तीला देवी (38) गंभीर र...