बहराइच, मई 7 -- बहराइच, संवाददाता। एक अधेड़ गंभीर रूप से घायलावस्था व बेहोशी की हालत में बुधवार दोपहर बाद गांव के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। अधेड़ बुधवार सुबह से लापता था। तलाश में पता न चलने पर बुधवार दोपहर में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ, या उस पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस पता लगा रही है। रामगांव थाने के नौतला गांव के बाहर बुधवार शाम इसी गांव निवासी गिरीश कुमार (50) पुत्र अमृत लाल गंभीर रूप से घायल व बेहोशी हालत में सड़क के किनारे पड़ा था। यह भी पढ़ें- घायल अधेड़ बेहोशी में मिला सड़क किनारे, दुर्घटना या हमले की गुत्थी उलझी लोगों की सूचना पर उसे तलाश रहे परिजन आनन फानन में पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को मेडिकल क...