घामडोज टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट
गुड़गांव, मई 12 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना रोड पर स्थित घामडोज टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 युवकों ने टोल प्लाजा में घुसकर कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी, स्टील रॉड और बेसबॉल बैट जैसे हथियारों से लैस थे। इस हमले में दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक कर्मचारी के हाथ में फ्रेक्चर भी हो गया है और दोनों कर्मचारियां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। सुंदर खटाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घामडोज टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का कार्य देखते हैं। मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर कुछ युवकों और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.