गिरडीह, मई 15 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत सियारी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार एवं लोहे के रड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। मामले को लेकर सियारी निवासी 70 वर्षीय अकू यादव ने परसन ओपी में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आवेदन में अकू यादव ने बताया कि उनका पुत्र संजय यादव सियारी स्थित पुराने मकान से गंगापुर स्थित नए मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरजू पांडे की झोपड़ी के समीप पहले से घात लगाए सियारी निवासी अनिल यादव, पंकज यादव, मनोज यादव सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में संजय यादव की आंख के ऊपर तथा माथे पर गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि जमीन पर गिर...