बस्ती, जून 23 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मधवापुर निवासी विमल कुमार का आरोप है कि गत 20 जून की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी सत्यम, दिपेश, गोलू व अन्य घात लगाकर बैठे थे। अचानक कड़हा के पास अपशब्द कहते हुए मारने लगे। मारपीट में काफी चोटें आईं, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मधवापुर निवासी आरोपी सत्यम, दिपेश, गोलू और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पीटने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...