घात लगाकर तेंदुए ने किया हमला,महिला घायल
बहराइच, मार्च 23 -- मिहींपुरवा,संवाददाता। खेत गई महिला पर सोमवार को सुबह तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंची महिलाओं के हांका लगाने पर तेंदुए गन्ने के खेत में घुस गया। चेहरे व गर्दन पर गहरे पंजे लगने से घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। हमले की सूचना पर रेंजर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज से बाबूपुरवा गांव लगा हुआ है। गांव की रहने वाली 55 वर्षीय उपमा देवी पत्नी नानूराम सुबह महिलाओं संग शौच के लिए खेत गई हुई थी। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घात लगाकर पीछे से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर खेत में मौजूद महिलाएं भी हांका लगाते हुए मदद को पहुंच गईं। महिलाओं को देखकर तेंदुए उपमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.