पीलीभीत, मई 13 -- बीसलपुर। नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल की सरायां गली में मंगलवार शाम करीब पांच बजे उस समय दहशत फैल गई। जब पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ग्राम प्रधान पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना का विवरण गांव रमपुरा नगरिया के ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल पुत्र सियाराम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि गांव के ही जितेंद्र उनसे पुरानी रंजिश मानते हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम वह अपने साथी राजू के साथ बाइक से बीसलपुर की सरायां गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे जितेंद्र, देवेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र और दो अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई फायरिंग की घटना में ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल बाल-बाल बच ...