उरई, मार्च 20 -- उरई, संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित नया पटेल नगर में गुरुवार देर रात अज्ञात दबंगों द्वारा एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक अपने घर के बाहर बाइक पर सवार था, तभी पहले से ताक लगाए बैठे दबंगों ने मौका पाकर बंदूक से उस पर फायर कर दिया। गोली युवक के पैर और कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश सीसीटीवी कैमरों के सहारे जारी है।गुरुवार का तकरीबन 11:00 बजे शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी सोनू राजावत पुत्र इंद्रपाल राजावत कहीं से लौटकर अपने घर आया था। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.