घात लगकर ग्रामीण पर किया हमला
बरेली, जून 27 -- मीरगंज। गांव कूप मिलक रामपुर के सलमान पुत्र शहादत गत 24 जून की शााम पांच बजे सीपरी गांव से घर जा रहे थे। मीरगंज क्षेत्र के कुंडा चौराहा पर घात लगाए बैठे जीशान निवासी कूप, मोनिस, रिजवान एवं बाबी निवासी घोसीपुरा मिलक ने सलमान को घेर लिया। सलमान को बुरी तरह पीटा। आरोपी जीशान ने उनके सिर में धारदार चीज से घायल कर दिया। बचाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने मुम्त्याज निवासी कूप से भी मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने सलमान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.