कौशाम्बी, जनवरी 4 -- स्थानीय कस्बा निवासी कृष्ण गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता रविवार दोपहर किसी काम से बाइक लेकर धाता रोड गया था। लौटते वक्त सिराथू आरओबी के ऊपर अचानक उसके सिर पर पतंग का तेज धार वाला मांझा फंस गया। मांझे के फंसते ही बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। पीड़ित ने ठंड से बचाव के लिए सिर पर तीन बार मफलर लपेट रखा था। इसके बावजूद पतंग के मांझे ने मफलर को काटते हुए उसका माथा जख्मी कर दिया। पीड़ित ने खुद ही पास के निजी अस्पताल जाकर इलाज कराया। वहीं घटना को लेकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। बुद्धिजीवियों ने सभी से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस तरह का घातक मांझा उपयोग करने से रोकें। पुलिस-प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की गई है। सिराथू डीएसपी भैया संतोष कुमार का कहना है कि क्षेत्र की दुकानों में यदि तेजधार वाले मांझे की बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.