चम्पावत, मार्च 16 -- लोहाघाट। पिथौरागढ़ मार्ग पर घाट पुल के समीप सोमवार की सुबह एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटेन वाहन संख्या यूके 03-3999 लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान घाट पुल से सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर चौकी बाराकोट, थाना लोहाघाट और फायर स्टेशन लोहाघाट की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.