चम्पावत, अप्रैल 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। लोहाघाट विधान सभा के घाट-नेत्रसलान-पंचेश्वर मोटर मार्ग में विभिन्न स्थानों में पुलों का निर्माण किया जाएगा। पुलों के निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि लोहाघाट ने डीपीआर के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की है। लोनिवि लोहाघाट डिवीजन के ईई हितेश कांडपाल के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के घाट-नेत्रसलान-पंचेश्वर मोटर मार्ग में पड़ने वाले सेतुओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलों के डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टिंग एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। पुलों का निर्माण प्रोजेक्ट प्रीप्रयेशन मैनुअल ऑफ ब्रिज के मानकों के अनुसार ही कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया छह माह के भीतर प्रस्तावित पुलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.