घाट निर्माण में आई तेजी, जर्मन हैंगर बनाने का कार्य नहीं हो सका प्रारंभ
भागलपुर, जुलाई 16 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता कांवरिया के आराम के लिए जर्मन हैंगर बनाए जाने का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया जा सका है। न ही नमामि गंगा घाट पर बनाया जाने वाला उद्घाटन मंच सह सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। वहीं घाट समतलीकरण, बैरिकेडिंग, बालू भरा बोरा डाले जाने के कार्य में तेजी आ गई है। पिछले वर्ष जर्मन हैंगर में गंगा का जलस्तर बढ़ने और बारिश से जर्मन हैंगर में पानी का प्रवेश कर जाने से कांवरिया इसका उपयोग नहीं कर सके थे। इस वर्ष सतह को मिट्टी बालू डालकर ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले की तैयारियों पर उमस का असर नमामि गंगा घाट पर दिव्यांग के लिए शौचालय और यूरीनल भी बनाया जा रहा है।बिजली और पीएचईडी विभाग अपने-अपने कार्यों में तेजी ला दिया है। अजगैवीनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.