सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- सुरसंड, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित कला मंदिर स्थित पोखर में चल रहे घाट निर्माण को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। वार्ड पार्षद सोनाली ने डीएम को आवेदन दे जांच की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी सुरसंड, एसडीओ पुपरी और बुडको के परियोजना निदेशक को भी भेजी गयी है। पार्षद ने आवेदन में आरोप लगाया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बुडको द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण में प्राक्कलन के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। आवेदन में आरोप है कि निर्माण में दोयम व तृतीय श्रेणी के ईंट, कम गुणवत्ता वाले सीमेंट और आठ से दस एमएम के छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की गुणवत्ता की जांच शुरू संवेदकों में हड़कंप वार्ड पार्षद का यह भी आरोप है ...