बगहा, मार्च 31 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। जैतिया पंचायत के पूर्वारी टोला वार्ड संख्या-12 व 13 में शमशान की भूमि पर बन रहे छठ घाट को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मोहन साह, सरयुग साह, संतोष साह, विपिन कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार, अरुण कुमार, राजू कुमार आदि ने कहा कि यहां छठ घाट की आवश्यकता नहीं है, बावजूद पंचायत के मुखिया जबरन शमशान की भूमि पर छठ घाट का निर्माण करा रहे हैं। जबकि गांव के लोग छठ पूजा करने इस स्थल पर नहीं आते हैं। पिछले कई वर्षों से ही दूसरे स्थल पर बने छठ घाट पर यहां के स्थानीय लोग छठ पूजा करते हैं। ऐसे में शमशान की भूमि पर छठ घाट का निर्माण कराकर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-12 व 13 में योजना संख्या- 9/2023-24 के अनुसार सीढ़ी...