वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के चित्रकार संजय पुजारी ने काशी के चुनिंदा युवाओं को चित्रकला के खास गुर सिखाए। लाइव पेंटिंग में छाया को किस प्रकार पकड़े रहना है। इसमें किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, यह जानकारी उन्होंने क्रिएटिव फोरम की ओर से आयोजित कार्यशाला के माध्यम से दी। उन्होंने अस्सी से राजघाट तक फैले गंगा के किनारे को प्राकृतिक दीर्घा के रूप में इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग घाटों पर, अलग-अलग समय में चित्रकारी कर इस विधा की तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने कभी किसी घाट की वीरान सढ़ियों को तो कभी भीड़ भरे गंगा तट को विषय बनाया। किसी चित्र में टेक लेकर बैठा साधु तो किसी में नाव पर काम करते मल्लाह उनकी पेंटिंग के केंद्र में रहे। एक्रेलिक कलर से तैयार इन चित्रों में उन्होंने घाट किनारे चढ़ते-ढलते दिन...