सहारनपुर, मार्च 11 -- अंबेहटा। घाटमपुर गांव निवासी युवक की छत्तीसगढ़ में करंट लगने से मौत हो गई।शव बुधवार को गांव पहुंचेगी। 21 वर्षीय मोनिश पुत्र इंसार निवासी घाटमपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर में वेल्डिंग का कार्य करता है। मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि मोनिश की करंट लगने मौत हो गई। मृतक मोनिश की साथ गांव का एक और युवक उस्मान भी काम करने साथ गया था।उसने बताया कि मोनिश को करंट लगने के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया था जिसकी मंगलवार को मौत हो गई, स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके मौके पर मौजूद मृतक के साथी उस्मान को सौंप दिया। शव बुधवार को कस्बे में पहुंचने की संभावना है। मृतक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था।पिता इंसार मेहनत मजदूरी करके पालन पोषण करते हैं।अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.