रायबरेली, अप्रैल 18 -- रायबरेली, संवाददाता। नाव दुर्घटनाओं को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह ने एसडीएम डलमऊ सत्येन्द्र सिंह के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त नाविकों से कहा कि नाव संचालन के समय आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखें। शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्णत पालन किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जनपद के सभी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित सावधानियां अनिवार्य रूप से अपनाई जाएं, जिसके अनुसार प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता एवं उसका अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए। नाव की क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। नाव संचालन के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.