घाटों पर नियमित रूप से चलाएं सफाई अभियान: डीएम
बिजनौर, जुलाई 28 -- डीएम जसजीत कौर ने जनपद में गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों में गंदे पानी एवं अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने के लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करें। घाटों की नियमित सफाई तथा जनजागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी को सशक्त बनाने का निर्देशस्वच्छता समीक्षा बैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान वायु प्रदूषण के मानकों का अनुपालन न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा जुर्माना लगाने तथा चालानों में बढोतरी करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.