नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Rattanindia Power Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कई ऐसी पावर कंपनियां हैं जिनके शेयर पेनी कैटेगरी के हैं। ऐसा ही एक शेयर रतन इंडिया पावर लिमिटेड का है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनी रतन इंडिया पावर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 44.36 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 14.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रतन इंडिया पावर ने बताया कि तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 875.58 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 930.03 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का खर्च भी घटकर 831.22 करोड़ रुपये रहा, जो 2025-26 की समान तिमाही में 944.63 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि वित्त ...