घाटे से मुनाफे में आई मिनीरत्न कंपनी, टर्नओवर का बनाया रिकॉर्ड, 2 दिन में 33% उछले शेयर
नई दिल्ली, मई 20 -- मिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DCIL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को BSE में 14 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1152.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। 2 दिन में कंपनी के शेयर 33 पर्सेंट उछल गए हैं। चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ड्रेजिंग कॉरपोरेशन के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में बुधवार को एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना से ज्यादा उछल गया। कंपनी के शेयर 30 जनवरी 2026 को 52 हफ्ते के हाई लेवल 1245.90 रुपये पर थे। घाटे से मुनाफे में आई है कंपनीमिनीरत्न कंपनी ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.