नई दिल्ली, जुलाई 22 -- BlueStone Jewellery share: शेयर बाजार में लिस्टेड ज्वेलरी कंपनी- ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के शानदार तिमाही नतीजे के बाद इसके शेयर में गजब की तेजी है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी यह शेयर करीब 15 पर्सेंट उछलकर 872.60 रुपये तक जा पहुंचा। बीएसई पर यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि मंगलवार को भी इस कंपनी के शेयर डिमांड में थे। सिर्फ दो कारोबारी दिन में शेयर 40 पर्सेंट तक चढ़ गए हैं। इस शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 400 रुपये है।कैसे रहे तिमाही नतीजे? चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल का नेट प्रॉफिट 5.96 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु की इस आभूषण कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 34.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कहने का...