घाटे में कंपनी, कम आमदनी और बाजार भी पस्त; फिर भी 17% उछल गया यह शेयर
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को कमजोर माहौल होने के बावजूद एस्टेक लाइफसाइंसेज का शेयर एनएसई पर 17 प्रतिशत तक उछल गया। कारोबार के दौरान यह शेयर 691 रुपये प्रति शेयर पर खुला, जबकि मंगलवार को इसका पिछला बंद भाव 662.80 रुपये था। वहीं दूसरी तरफ, बुधवार सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक गिर गए। वजह थी पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, जिससे क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़ककर 74,914 पर आ गया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 150 अंक से अधिक टूटकर 23,466 के लेवल तक आ गया था।क्यों उछल रहा एस्टेक लाइफसाइंसेज एस्टेक लाइफसाइंसेज ने हाल में कुछ बिजनेस अपडेट दिए हैं। कंपनी ने 9 सितंबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह स्पष्टीकरण दिया कि उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.