चाईबासा, अक्टूबर 7 -- गुवा । दुर्गा पूजा को लेकर गुवा स्थित घाटी वन देवी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा आसपास उगी झाड़ियों की कटिंग का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर की आकर्षक सजावट और स्वच्छता को लेकर समिति के सदस्य आपसी सहयोग से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

तैयारी की प्रक्रिया घाटी वन देवी मंदिर के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर के आसपास की झाड़ियों की कटिंग कर परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पिछले वर्षों का अनुभव बताया गया कि वर्ष 2022 में घाटी वन देवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इ...