घाटीडुबा : आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, जान जोखिम में डाल पढ़ रहे 13 बच्चे
घाटशिला, मई 12 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के भदुआ पंचायत अंतर्गत घाटीडुबा गांव में संचालित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। इस केंद्र में करीब 13 बच्चे बच्चे प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। केंद्र की सेविका विमला मानकी ने कहा कि केंद्र भवन काफी पुराना हो चुका है। भवन की दीवारें कई जगहों से दरक गई हैं, जबकि टीन की छत भी कई स्थानों पर टूट चुकी है। इसके अलावा केंद्र सड़क से नीचे खेत के समीप स्थित होने के कारण यहां आए दिन विषैले सांप घुस आते हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने भवन निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वहीं, केंद्र के नए भवन निर्माण को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.