आगरा, मार्च 23 -- वृंदावन में किराए पर लेकर गेस्ट हाउस चलाया। घाटा हो गया तो भरपाई के लिए लूट की योजना बनाई। जगदीशपुरा क्षेत्र में सराफा व्यापारी को लूटा। सीसीटीवी से बच नहीं पाए। कैमरों में कैद हो गए। यक्ष ऐप ने पुलिस को राह दिखाई। तीन बदमाश रविवार देर रात मुठभेड़ में पकड़े गए। एक के पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से लूट के आभूषण बरामद हुए हैं। गोली से जख्मी बदमाश दो साल पहले भी जेल जा चुका है। जेल से बाहर आकर सुधरने के लिए काम किया, लेकिन घाटा होने पर फिर अपराध की राह पर चल निकला। 17 मार्च की शाम अटूस मार्ग पर मां कैला ज्वैलर्स के मालिक नीरेश वर्मा के साथ लूट की वारदात हुई थी। वह दुकान बंद करके अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाश उनका बैग लूटकर ले गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बैग में करीब 60 ग्राम सोने के ...