जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर। घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के नौवें राउंड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त बनाये हुए है । उन्होंने कुल 46,150 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (30,458 वोट) से 15,692 वोटों की विशाल लीड बना ली है। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 7,172 वोटों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस राउंड में झामुमो को 6,987 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि भाजपा को केवल 2,575, मिले है ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया कोषांग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, आठवें राउंड में झामुमो की लीड 11,280 वोटों की थी, जो अब 15,692 तक पहुंच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.