जमशेदपुर, जुलाई 10 -- जमशेदपुर। जिला के चाकुलिया, धालभूगढ़ और घाटशिला स्टेशन का खड़गपुर रेल मंडल कई तरह से विकास करेगा। इससे गुरुवार को दक्षिण पूर्व जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी व अन्य ने तीनों स्टेशनों के आसपास की लाइन, यार्ड, प्वाइंट और क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। टीम द्वारा घाटशिला स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आपातकालीन सेवा की तैयारी और क्रू सुविधा की समीक्षा की है। दरअसल, हावड़ा-टाटानगर मार्ग में चाकुलिया व घाटशिला बड़ा स्टेशन होने के साथ ट्रेन परिचालन में अहम है। इससे खड़गपुर-घाटशिला सेक्शन में रेलवे बुनियादी ढांचे और परिचालन संबंधी सुविधा को दुरुस्त करने में जुटा है। इसके तहत ट्रैक, सिग्नलिंग, विद्युत और परिचालन सिस्टम में सुधार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...