घाटशिला, मार्च 31 -- घाटशिला, संवाददाता। सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा(31 मार्च) के भीतर किसानों से धान खरीद और त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में घाटशिला लैंपस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लैंपस के इतिहास में यह पहली बार है जब न केवल समय से पूर्व खरीदारी का लक्ष्य प्राप्त किया गया, बल्कि अधिकांश किसानों का भुगतान भी उनके खातों में भेज दिया गया है। घाटशिला लैंपस के सचिव तपन मार्डी ने बताया कि इस वर्ष धान खरीद के लिए 10,000 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। हालांकि, लैंपस ने एक दिन पूर्व यानी 30 मार्च तक ही 10,541.82 क्विंटल धान की खरीदारी कर लक्ष्य को पार कर लिया है।समय पर भुगतान बना सफलता का कारणसचिव ने बताया कि इस बार किसानों को 24 रुपये 50 पैसे प्रति किलो की दर से भुगतान किय...