घाटशिला में 24 मई को रेल यात्री संघर्ष समिति चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
जमशेदपुर, मई 23 -- ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में आंदोलनरत रेल यात्री संघर्ष समिति ने 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला गुरुवार को न्यू केबुल टाउन में आयोजित समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि घाटशिला के स्थानीय लोग अभियान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जमशेदपुर से करीब 100 लोग अभियान में शामिल होंगे। समिति का उद्देश्य खड़गपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना है। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, नीरज सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.