घाटशिला, मार्च 1 -- गालूडीह, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में बच्चा चोर की अफवाह रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की देर रात गालूडीह में बच्चा चोर के संदेह पर ग्रामीणों ने गांव से एक अनजान महिला को पकड़कर 8 घंटे तक बंधक बनाये रखा। शनिवार सुबह छोटा खुर्शी गांव में उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने बेटे के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। महिला पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा रहने वाली हैं। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ दो-तीन लोग थे जो भाग निकले। उसने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। शौच करने गये ग्रामीण की महिला पर नजर पड़ी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात एक ग्रामीण शौच के लिए निकला था। टॉर्च की रोशनी में अज्ञात महिलाआमचुड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.