घाटशिला में निकला मुहर्रम के नवमी का जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब
घाटशिला, जून 26 -- घाटशिला। घाटशिला में गुरुवार को मुहर्रम की नवमी पर भव्य हुसैनी जुलूस निकाला गया। मुस्लिम बस्ती से ढोल-ताशों के बीच निकले जुलूस में सैकड़ों युवाओं ने उस्तादों के नेतृत्व में लाठी, डंडा, बाना और तलवार के साथ पारंपरिक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। जुलूस मुख्य सड़क से होते हुए नवाबकोठी पहुंचा, जहां खिलाड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। साड़पुरा मुहर्रम कमेटी का जुलूस भी नवाबकोठी पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन ने शुक्रवार को निकलने वाले मुहर्रम के दसवीं के जुलूस को लेकर भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- चतरा में मोहर्रम की नवमी पर निकला जुलूस यह भी पढ़ें- सतबरवा में मुहर्रम का निकाला गया जुलूस यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.