घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला। घाटशिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय था अपने संविधान के जाने। प्रतियोगिता में कुल 10 समूह ने हिस्सा लिया, प्रत्येक समूह में पांच पांच विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावे ऑडियंस का भी एक समूह प्रतियोगिता के हिस्सा थे। प्रतियोगिता के संचालन क्विज मास्टर की भूमिका प्रो इंदल पासवान ने निभाई, स्कोरर की भूमिका डॉ सोमा सिंह, प्रो पूंजीशा बेदिया और प्रो शंकर माहली ने निभाई वही टाइम कीपर की भूमिका डॉ चिरंतन महतो ने निभाई। मौके पर डॉ दिलचंद राम, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ कुमार विशाल, प्रो मानिक मार्दी उपस्थित थे। विदित हो कि सभी प्रतियोगी समूहों का नाम झारखंड के पहाड़ों के नाम पर रखा गया था। प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम - त्रिकूट पह...