घाटशिला, अप्रैल 2 -- घाटशिला, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर सोलर प्लेट के लिए लगाई गई 10 बड़ी बैटरी सहित सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग डेढ़ लाख से भी ज्यादा बतायी जा रही है। बुधवार की सुबह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं महासचिव बबलू मुखर्जी बार भवन पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल घाटशिला थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा बार भवन पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वे सीसीटीवी फुटेज के लिए डीबीआर जब्त कर ले गए।बार संगठन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने घटना को अंजाम देने वाले को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल व्यक्ति के लिए घाटशिला बार एसोसिएशन के कोई भी सदस्य ...