घाटशिला, जुलाई 29 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड में एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है। 30 जूलाई को इसका कार्य समाप्त हो जायेगा। इसको लेकर बीएलओ और प्रशासनिक अधिकारी चाहे बीडीओ, सीओ हो या फिर एसडीओ सभी निगरानी में लगे है। इस क्रम में मंगलवार को अनुमंडलाधिकारी अमिताभ भकत ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय में चल रहे एसआईआर के कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में एसडीओ ने बताया कि घाटशिला प्रखंड में बीएलओ एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के कड़ी मेहनत के बदौलत 98 प्रतिशत कार्यपूर्ण कर लिये गये है। बांकी बचे दो प्रतिशत का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पुरा कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि जिन मतदाताओ ने अभी तक अपने फार्म को जमा नही किये है, वैसे मतदाता बुधवार तक हर हाल में अपना फार्म जमा कर दे ताकी कार्य को शत प्रतिशत किया जा सके। उन्होने कहा कि जिन मतदाताओ की...